हैंडबॉल बालक बालिका प्रतियोगिता का हुआ आयोज
21 दिसंबर 2023 गुरुवार को रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय में दो दिवसीय हैंडबॉल बॉल बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बेगूसराय कोऑपरेटिव कॉलेज एवं रामविलास सिंह महाविद्यालय के बालक बालिका टीम ने हिस्सा लिया ।
उद्घाटन से पूर्व सभी खिलाड़ियों ने लाइन अप होते हुए कॉलेज के संस्थापक रामविलास सिंह के स्मारक तक पहुंच पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गया वहीं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा रामविलास सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने फीता काटकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दी। इस आयोजन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में काफी हर्ष का माहौल है। प्रथम दिन के मैच में रामविलास सिंह महाविद्यालय की बालिका टीम ने विजय हासिल किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने इसे बेहतर पहल बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और चुस्त -, दुरुस्त रखा जा सकता है साथ ही शारीरिक इम्यूनिटी भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महिला हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य से बात करूंगा । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गाजी सलाहउद्दीन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि खेल के द्वारा ही छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार की मैच में बालक वर्ग के दोनों टीम के बीच रोमांटिक मुकाबले में रामविलास सिंह महाविद्यालय के बालक वर्ग की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। दूसरे दिन फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया।






