जन - सुराज पदयात्रा की तैयारी को लेकर तेघड़ा में बैठक।
तेघड़ा ,बेगूसराय
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले ढ़ाई महीने से करीब 3500 किलोमीटर की जनसुराज पद यात्रा पर निकले हें। 2 अक्टूबर से शुरू हुई इस पदयात्रा ने अब तक 450 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर लिया गया है। अब 27,28 दिसंबर से बेगूसराय में पदयात्रा शुरू हो रहा है। इसी सिलसिले में तैयारी को लेकर तेघड़ा जन - सुराज प्रखंड कमेटी की बैठक तेघड़ा स्थित जीवन श्री विवाह भवन में बेगूसराय के मुख्य प्रभारी नीतिश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। तेघड़ा प्रभारी कंचन कुमारी एवं नमन कुमार ने बताया कि बेगूसराय में 27 ,28 दिसंबर से यात्रा प्रारंभ करेंगे प्रशांत किशोर गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत कर रहे हें।और लोग उनके साथ जन सुराज पद यात्रा में जुड़ते भी जा रहे हें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में एक दिन का कार्यक्रम होगा। पदयात्रा के मुख तीन उद्देश्य हें। समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिन्हित करना और उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना। बेगूसराय के मुख्य प्रभारी नीतिश सिंह ने बताया कि बिहार के हर पंचायत के विकास की अगले 10 योजना बनाना और पंचायत की तीन चार सबसे प्रमुख समस्याओं को चिन्हित करना । इसके अलावा बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार ,आर्थिक विकास ,कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। बंगाल चुनाव के जान सुराज प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आजादी के इतने साल के बाद भी बिहार की स्थिति काफी दयनीय है। इसके लिए बिहार के सत्ता में आए सभी प्रमुख दल इसके जिम्मेदार हें। आज भी बिहार की दम तोड़ती शिक्षा व्यवस्था, गरीबी, भुखमरी, व बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। जनसुराज की पहली प्राथमिकता बिहार में पलायन कर चुके लोगों को अपने गृह राज्य में बुलाकर उनके रोजगार की समुचित व्यवस्था करना व पलायन रोकना है, उन्हें वापस बिहार में लाकर 15 से 20 हजार तक के रोजगार की समुचित व्यवस्था करना पहला उद्देश्य है। बैठक में पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, अधिवक्ता सह पत्रकार शशि भूषण भारद्वाज,आधारपुर के पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन सिंह, चिल्हाय के मुखिया अरविंद कुमार महतो, बरौनी तीन के सरपंच अरविंद कुमार सिंह, रात गांव सरपंच सुमित्रा देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार, सरपंच प्रतिनिधि ललित कुमार गुप्ता, बरौनी एक के पूर्व मुखिया कन्हैया कुमार, विमल किशोर सिंह, प्रमोद भारती, निक्सन कुमार, हिमांशु कुमार सहित भारी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया


