बिहार को विशेष राज्य की दर्जा और ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करेगी प्रखंड मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन
तेघड़ा , बेगूसराय
बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा व भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन के अलावे अन्य जन समस्याओं से जुड़े मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज 21 दिसंबर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंचल तेघड़ा के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। उक्त बातों की जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश राय ने।भाकपा के अंचल कार्यालय तेघड़ा में आयोजित अंचल परिषद की बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है
कि बिहार को विशेष राज्य के दर्ज एवं जनता के जन समस्याओं को लेकर 21 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। अब संसद में विपक्ष के प्रतिनिधियों का निलंबन बताता है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर बार-बार सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का अर्थ है उस क्षेत्र की जनता को भी एक प्रकार से निलंबित कर देना और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना। हमारी पार्टी ने अपने राज्य परिषद की बैठक में इस पर काफी चिंता व्यक्त की है और देश के अंदर फिरका परस्ती, प्रतिक्रियवादी संप्रदायवादी और संघ की सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए हमारी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश के अंदर धर्मनिरपेक्ष बाली तमाम पार्टियों को संगठित करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए देश की सत्ता से बेदखल करेंगे और बिहार में 40 में 40 सीट इंडिया गठबंधन के झोली में मिलेगी।प्रखंड मुख्यालयों पर बिहार को विशेष राज्य की दर्जा के सवालों और क्षेत्र के ज्वलंत जन समस्याओं सभी भूमिहीनों को बासगीत पर्चा व वासगीत पर्चा पर कब्जा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के खाद बीज, फसल का उचित दाम और नगर परिषद के तहत मनमाने होल्डिंग टैक्स लेने को लेकर 21 दिसंबर को धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा । मौके पर अंचल मंत्री परमानंद सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलम सिंह, भोला सिंह, प्रदीप कुमार चिंटू आदि मौजूद थे



