श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव मनाने हेतु बैठक
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शक्ति केंद्र समसा में शक्ति केन्द्र प्रमूख अर्जुन साह की अध्यक्षता मे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के साथ बैठक की गई।बैठक में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।वहीं 22 जनवरी 2024 को आयोध्या में प्रभु श्रीराम के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम पर चर्चा की गई।सभा को संबोधित करते हुए ज़िला मंत्री ओबीसी मोर्चा दीपक कुमार ने कहा कि हजारों वर्ष बाद प्रभु श्री राम अपने घर मे विराजमान होने वाले हैं।इस शुभ मुहुर्त में सभी देशवासियों से दीपोत्सव मनाने की अपील की।उन्होंने कहा सनातन धर्म का वास्तविक विजय उत्सव है जिसमें हर सनातनी को हर्षोंल्लास पूर्वक दीपोत्सव में भाग लेना चाहिए।इस कार्यक्रम मे भाजपा मंडल महामंत्री कपीलदेव पोद्दार,मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राम बोल सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पोद्दार, ज़िला कार्यसमिति सदस्य राज किशोर प्रसाद,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश महतों,बूथ अध्यक्ष कपिलदेव महतों,समसा पंचायत के सरपंच व भाजपा नेता बाबू साहेब कुंवर,रामनन्दन गोस्वामी, राम पुकार गोस्वामी,प्रभु ठाकुर,मुरली धर गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


