राजद बोली -- किसानों के हितैषी थे चौधरी चरण सिंह... पूर्व प्रधानमंत्री की की मनी 121वीं जयंती
बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री सह किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती तेघरा प्रखंड के पकठौल पंचायत अंतर्गत किरतौल सामुदायिक भवन में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर राजद नेता सहित कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कामदेव यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के प्रथम किसान नेता थे जो प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार किसानों के हित में काम करते रहे। और पहली बार किसानो की समस्या को लेकर सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने आवाज उठाई। अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ऐसी पार्टी है जो कि उनके आदर्श पर लगातार चल रही है और पार्टी के अंदर और बाहर भी लगातार किसनो की समस्या को लेकर हम लोग आवाज उठाते रहे हें। कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उसके निराकरण हेतु प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव से मिलकर समस्याओं की निदान हेतु मिलने का निर्णय लिया गया बैठक में खोदाबांदपुर प्रखंड के अध्यक्ष मोहम्मद जियाउर रहमान, चेरिया बरियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम, छौराही प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, बछवारा प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सहनी, बरौनी नगर परिषद अध्यक्ष सिकंदर अली, तेघड़ा प्रखंड युवा अध्यक्ष उगन देव पासवान , वरिष्ठ राजद नेता श्याम प्रसाद दास ,प्रदेश सचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ कामदेव यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गोविंद यादव ,शशि भूषण महतो ,पंकज रजक, महेश पासवान प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।







