Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी , पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी , पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

तेघड़ा ,बेगूसराय

हिंदू धर्म में पूर्णमासी का बहुत अधिक महत्व होता है। शनिवार को अश्विन और शरद पूर्णिमा के अवसर पर तेघड़ा प्रखंड के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर धार्मिक कर्मकांड संपन्न करवाया। शनिवार को सूर्योदय कल से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में शामिल होने के कारण पूरे क्षेत्र में मेला जैसा नजारा दिखा।अब रविवार से एक महीने तक चलने वाला कार्तिक स्नान शुरू होगा। अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण चहल पहल काफी रही। गंगा घाट पर लगाए गए विभिन्न दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। अश्विन शरद पूर्णिमा का विशिष्ट महत्व है। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु गंगा में वास करते हें। इस संबंध में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अविनाश कुमार शास्त्री ने बताया कि इस पूरे कार्तिक के पवित्र माह में देवता मनुष्य का रूप धारण करके धरती पर रहते हें। और आने वाले कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव आखरी बार स्नान दान आदि करते हें। और इसके बाद अपने देवलोक लौट जाते हें। इस कारण आने वाली पूरे माह में ही दान, स्नान पूजन का विशेष महत्व बताया गया है।जो लोग पूरे माह स्नान ,दान और पुण्य नहीं कर सके वे कम से कम पूर्णिमा के दिन स्नान दान और जप आदि कर सकते हें। इस दिन गंगा स्नान करने से सुख -  सौभाग्य ,घन - संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।वहीं महादेव घाट, चिमनी घाट, सूर्य नारायण बोल्डर घाट सहित विभिन्न घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom