बेगूसराय एसपी ने शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बलिया में किया फ्लेग मार्च
तेघड़ा , बेगूसराय
बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार में नमाज को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार खुद संभाल रखे थे। जुम्मा के नमाज से पहले ही एसपी योगेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ बलिया बाजार, मीरशिकार टोला, लखमिनियां बाजार में खुद से फ्लैग मार्च किया। उनके साथ टाउन डीएसपी निश्चित प्रिया, हेडक्वार्टर डीएसपी अमित कुमार तथा जिला के कई इंस्पेक्टर बलिया थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल गाड़ी के माध्यम से भ्रमन किया। वहीं बलिया बाजार मस्जिद के पास, हाई स्कूल , जिला परिषद पोखर के समीप विशेष रूप से पुलिस बलों की व्यवस्था पुलिस अधिकारी के साथ की गई थी। बलिया बाजार मस्जिद के पास पुलिस अधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए थे। ज्ञात हो कि मूर्ति विसर्जन के दिन बुधवार को जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों के द्वारा बिजली के खंभे में लगे झंडे को नोच कर उतारे जाने के मामले के बाद भड़की दो समुदायों के बीच हिंसा और हिंसा के बाद बलिया बाजार हाई स्कूल से लेकर जिला परिषद पोखर तक सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के सामानों को नुकसान पहुंचाने एवं लूट पाट करने के मामले के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। घटना के तीसरे दिन बाजार आम दिनों की तरह खुली रही और क्षेत्र में स्थिति बिल्कुल आम दिनों की तरह सामान्य देखी जा रही थी। घटना क्षेत्र मीरशिकार टोला में भी माहौल पूरी तरह शांत और आम दिनों की तरह चहल-पहल दिख रहा था। परन्तु शुक्रवार होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी।


