आयुष्मान भारत योजना को लेकर निकल गई जागरूकता रैली।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों व बड़ी संख्या में आशा कर्मी शामिल हुई। रैली अनुमंडलीय अस्पताल से निकालकर नगर परिषद तेघड़ा के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए संबंधित विभिन्न नारे लगाए गए। गोल्डन कार्ड बनाना है 5 लाख रुपया का नि:शुल्क बीमा का लाभ उठाना है। हाथों में तकथी लिए स्वास्थ्य कर्मी योजना संबंधित नारे भी लगाए गए। रैली पुनः अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा पहुंचकर समाप्त हुई।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण ने कहा कि सत प्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाना चाहिए। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अपने नजदीकी वसुधाक केंद्र में जाकर ऑनलाइन करना है। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनने पर 5 लाख रुपए का नि:शुल्क
स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकते हें। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त में करा सकते हें। उन्होंने मौजूद लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। रैली में मुख्य रूप से डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ विकास कुमार, दो रंजू कुमारी, डॉ संजय चौधरी, बीसीएम शारदा कुमारी,लेखपाल विनय कुमार सिंह, बीएमइओ मोहम्मद शहंशाह, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, एएनएम रति रानी, आशा प्रीति कुमारी के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए









