Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अभियान के तहत विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता की कक्षा तेघड़ा (बेगूसराय)

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता की कक्षा 

तेघड़ा (बेगूसराय)

प्रखंड के पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन 15 सितंबर से किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य विषय कचरा मुक्त भारत है।जिसके अंतर्गत जन जागरूकता के लिए सभी गांव एवं वार्डों में दीवार चित्रण, स्लोगन लेखन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।स्कूलों में बच्चों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जन जागरूकता की गतिविधियों का हिस्सा बनाया जा रहा है।


इसी के तहत प्रखंड के गौरा दो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मरसैती में स्वच्छता की कक्षा पूर्व उप मुखिया गिरीश राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बच्चों को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की साफ सफाई, सहित कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। और इसको लेकर मॉक ड्रिल भी करवाया गया। इस दौरान चेतना सत्र में बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक निधि राज एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार ने स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास साफ सफाई रखने की जानकारी दी तथा यह भी बताया गया कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का क्या महत्व है।  इस दौरान बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके को बच्चों ने करके सीखा। यही नहीं शिक्षकों ने बच्चों के नाखून ,बाल, कपड़े आदि की साफ सफाई की भी जांच की। बच्चों को बताया गया कि जब हम सभी साफ सुथरे होते हें । तो हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समुदाय का निर्माण करते हें ।यही कारण है कि हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है।मौके पर बार रूम स्वच्छता ग्राही रामप्रवेश ठाकुर ,पूर्व उप मुखिया गिरीश कुमार राय, गौरा एक के स्वच्छता पर्यवेक्षक रिक्की कुमार, विद्यालय के शिक्षक सर्वेश कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी एवं पुष्पा कुमारी , पंचायत के स्वच्छता मित्र आदि मौजूद थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom