जैमरा में शांडिल्य समाज की बैठक आयोजित
बरौनी,प्रखंड क्षेत्र के जैमरा गांव के उच्च विद्यालय में रविवार को शांडिल्य समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह व मंच संचालन अभिषेक भारती ने किया ,बैठक को संबोधित करते हुए चेरियाबरियारपुर के पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि हम सभी शांडिल्य मुनि के वशंज हैं और संगठन बनाने का एक मात्र उद्देश्य है कि सभी शांडिल्य समाज के लोग एक दूसरे को पहचाने जरूरत के समय मदद के लिए तैयार रहें,आपसी विवाद को खत्म करें।
बशुधैव कुटुबकम के तहत हम समाज के हित में कदम उठाया जाएगा.उन्होंने कहा कि हमारे समाज में डाक्टर हैं इंजीनियर हैं,जज हैं,प्रगतिशील किसान हैं और भी बङे बङे पदों पर हैं।कहा कि हमारे संगठन का राजनीति से कोई मतलब नहीं है।भीठसारी पंचायत के पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा कि अपने गोत्र की खोज कर उसे संगठित कर समाज के पिछड़े लोगो की मदद कर समाज को मजबूत करने का संकल्प लेकर चला था।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार कर अनुमंडल व जिलास्तर पर भी संगठन का विस्तार किया जाएगा और फिर राज्य स्तर के लिए प्रयास किया जाएगा।बरौनी एक पंचायत के मुखिया पंकज सिंह ने कहा कि बरौनी जंक्शन,फर्टिलाइजर,रिफाइनरी, जीडी कालेज के साथ साथ जिले भर के कई अन्य स्कूल कालेजों के लिए शांडिल्य समाज के लोगों ने अपनी जमीन दान में दी है।मुखिया पंकज सिंह ने शांडिल्य धाम,अस्पताल,शिक्षा में सहयोग हो जिसके माध्यम से गरीब मेधावी छात्रों को पढ़ने में मदद हो सके.बैठक में जैमरा निवासी चंदन सिंह ने शांडिल्य समाज को मजबूत करने के अपने निजी कोष से पांच लाख इक्यावन हजार एक रुपया देने का घोषणा किया.बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक प्रखंड का एक डाटा तैयार किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि किस गांव और प्रखंड में हमारे समाज की कितनी जनसंख्या है।बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी बैठक चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुख्यालय में 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी.बैठक को केदार सिंह, रामकींकर सिंह,जोकीया अशोक राय,सुजीत कुमार,राजेश राय, बी के शर्मा,बिपिन सिंह, अभिमत शांडिल्य, हरिशंकर चौधरी, देवेंद्र चौधरी,संजय सिंह, प्रशांत प्रसून,प्रो अरविंद,श्यामनंदन सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।मौके पर संतोष,विनय सिंह, सीताराम केसरी,मुकेश चौधरी,संजय राय ,साकेत कुमार,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.






