Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एबीवीपी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 550 छात्र छात्रा छात्र छात्राओं के शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक विकास का काम करती है एबीवीपी

एबीवीपी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हुए 550 छात्र छात्रा

छात्र छात्राओं के शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक विकास का काम करती है एबीवीपी

एबीवीपी मंसूरचक इकाई के द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 550 से अधिक छात्र छात्रा शामिल हुए l परीक्षा का आयोजन एनएन सिन्हा प्लस टू उच्च विद्यालय मंसूरचक में किया गया l इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संयोजक सोनू सरकार , जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार, स्थानीय कार्यकर्ता मनोज कुमार जी ,नगर मंत्री राजू कुमार ईश्वर ,नगर सह मंत्री संतोष कुमार ,नगर अध्यक्ष धनेश्वर कुमार प्रधानाध्यापक संजय कुमार , मनसुरचक थाना के SI जी ने सभी वर्ग कक्ष का निरीक्षण किया एवं काफी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई l

इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नगर मंत्री राजू कुमार एवं नगर सह मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के पश्चात आज एक साथ 550 छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें विचार परिवार के लोगों का सहयोग मिल रहा है l विभाग संयोजक सोनू सरकार एवं जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है तो उसमें उनके शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक गतिविधि भी शामिल होती है l हम छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच देने का करते हैं l हम हमेशा प्रयास करते रहे हैं कि संगठन से जुड़कर छात्र-छात्रा अपना चारित्रिक गुण विकसित करें l नगर अध्यक्ष धनेश्वर कुमार ने कहा कि संगठन में शिक्षक कार्यकर्ताओं के बदौलत व्यवस्था का काम बेहतरी से हो पाता है l

प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं कोचिंग संचालक सुमन कुमार ने कहा कि छात्र छात्रा बड़ी संख्या में हमारे कार्यक्रम में सहभाग कर रहे हैं क्योंकि हम वर्षभर शैक्षणिक परिसरों में उनके हितों में कार्य करते हैंl VTC मनसुरचक के DIRECTOR विकाश सर एवम् गोलू डांस अकादमी के DIRECTOR गोलू सिंह राजपूत जी ने कहा की अपने क्षेत्र मे इस तरह का परीक्षा होना जरूरी है जिससे बच्चा अपना टेलेंट को माप सके जिससे बच्चो मे पढाई का माहौल बना रहता है

मै धन्यवाद करता हु ABVP मनसुरचक इकाई के कार्यकर्ता को जो इस तरह के exam लिए क्षेत्र मनसुरचक मे ऐसा परीक्षा होना जरूरी है निर्क्षक के रूप मे ABVP के मीडिया प्रमुख शुभम कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाह, सह मीडिया प्रमुख अनिकेश (मंथन), खेल मंत्री प्रदीप कुमार सह सोशल मिडिया प्रमुख अभिशेक कुमार , राहुल कुमार,गोलू कुमार,गुलशन कुमार संजय गुप्ता, विकाश कुमार,मनीष कुमार तथा ग्रामीण लोग का भी बहुत साथ मिला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom