पदाधिकारी के लगातार जांच के बाबजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव एबीवीपी
विभिन्न मांगों को लेकर एन एन सिन्हा प्लस टू स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन;- एबीवीपी
विद्यालय के पुस्तकालय को सुसज्जित कर छात्र छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाय। प्रयोगशाला शुरू किया जाय। शौचालय स्वच्छ हो ,शुद्ध पेय जल की व्यवस्था हो,पुराने भवन का जीर्णोद्धार हो, नियमित खेल गतिविधि हो ,स्कूल के चाहरदीवारी पर महापुरुष की तस्वीर लगाई जाए तथा महापुरुष के बारे में संक्षेप में बताया जाय सहित अन्य मांगो को लेकर नव गठित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंसूरचक इकाई के द्वारा एनएन सिन्हा प्लस टू स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर उपस्थित नगर अध्यक्ष धनेश्वर कुमार ने बताया कि बिहार की शैक्षिणिक व्यवस्था आज किस हाल में इससे हम सभी भली भांति परिचित हैं। बिहार के सभी स्कूल व महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है ,कंही भवन नही है तो कंही शिक्षक नही है कंही शिक्षक हैं तो छात्र पढ़ने नही आते। ऐसे में एबीवीपी लगातार सभी स्कूल व महाविद्यालय की समस्याओं को संग्रह कर समाधान ढूंढने में लगी है। एबीवीपी व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण की बात करती है व व्यक्ति निर्माण शिक्षा के माध्यम से ही हो सकता है। नगर मंत्री राजू कुमार ने बताया कि हाल में ही मंसूरचक इकाई की गठन हुई है हम सभी छात्र अपने इकाई के स्कूल को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। एन एन सिन्हा स्कूल के प्रिंसिपल संजय सर ने बताया कि एबीवीपी की सारी मांग जायज है हम जल्द इस मांग को पूरा करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे। मौके पर मीडिया प्रमुख शुभम कुमार ने बताया कि मंसूरचक के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है ,यहां से डिग्री हासिल करने के लिए बरौनी APSM कॉलेज जाना पड़ता या तो पड़ोसी जिला समस्तीपुर। ABVP डिग्री कॉलेज के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। मौके पर सह मीडिया प्रमुख अनिकेश कुमार, सह सोशल मीडिया अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, एस एफ एस प्रमुख अमन कुमार और अंकित कुमार छोटे कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।







