Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बाघा रेलवे ओवरब्रिज की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा l

 बाघा रेलवे ओवरब्रिज की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा l


  वीर कुंवर सिंह चौक पर किया आक्रोश पूर्ण विरोध प्रदर्शनl

 मांग की पूर्ति नहीं होने पर दिया सड़क और रेल जाम का अल्टीमेटमl

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा  लंबे समय से विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाघा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग कर रहे हैंl बावजूद इसके कई वर्षों से बाघा रेलवे ओवर ब्रिज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा हैl बाघा रेलवे ओवरब्रिज पर लगे हुए हाइट गेज के कारण कई बहुमूल्य जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गईl बाघा रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त रहने के कारण लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा हैl भारी वाहनों के दबाव से लोहिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज टूट गया तो बेगूसराय का उत्तरी भाग जहां बेगूसराय की आधे से अधिक आबादी निवास करती हैl टापू बन जाएगाl हम लोग युद्ध स्तर पर बाघा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग करते हैंl कार्यक्रम का नेतृत्व मोहम्मद मंसूर आलम ने किया मौके पर सुरेश पासवान दिवाकर वर्मा अरुण सिन्हा चंदन शर्मा रामाशंकर सिन्हा राकेश साहनी सुनील चौरसिया सुशील महतो मोहम्मद सत्तार बबलू साहनी रामा शंकर महतो के साथ अन्य लोग उपस्थित थेl



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom