Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दिनदहाड़े जुम्मा के नमाज के बाद हर्ष फायरिंग , आम लोगों में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े जुम्मा के नमाज के बाद हर्ष फायरिंग , आम लोगों में दहशत का माहौल


तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर पार्षद क्षेत्र तेघड़ा के कोलवारा मस्जिद के आस - पास 100 मीटर दूरी अवस्थित कोलवारा प्राथमिक विद्यालय के समक्ष अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा उस वक्त हर्ष फायरिंग की गई जिस समय उस क्षेत्र के मुस्लिम भाई नमाज अदा करके अपने अपने घर वापस लौट रहे थे। फायरिंग के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि दहशत का माहौल बनाने वाले लोग आसपास के नहीं थे फायरिंग करके जब तक लोगों ने दौड़ा वे लोग दक्षिण की ओर भागे। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं का बाजार गर्म है। लेकिन आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के बाद अज्ञात दहशत कर्मी का पर्दाफाश तय है। इधर तेघड़ा थाना घटना एवं एसडीपीओ तेवड़ा  खुद तफ्तीश में जुट गई है। अनुमान है कि जल्द ही अज्ञात शरारती तत्वों का पर्दाफाश होगा की किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि वायरल वीडियो एवं  कैमरा के फुटेज  से स्पष्ट होता है कि शरारती तत्वों ने दो फायरिंग की और वे लोग 3 - 4 की संख्या में ग्रुप में शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom