Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म से लेकर कानून मंत्री तक के सफर में हुई कठिनाइयों को विस्तार से बताया! @9534457880

 अंबेडकर परिचर्चा का प्रखंड वार बैठकी अभियान बेगूसराय सदर प्रखंड में संपन्न रहा! 

बेगूसराय से आर.पी.यादव

बेगूसराय प्रखंड मुख्यालय के चांदवारा  ग्राम में सहजानंद यादव पानी प्लांट पर रविवार को अंबेडकर परिचर्चा का अभियान आयोजित किया गया 


जिसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव ने किया तथा संचालन अनिल साहू ने किया! वही राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने अभियान का शुभारंभ करते हुए अभियान में आगंतुक सभी जनप्रतिनिधियों प्रतिनिधियों और आम जनमानस को अंबेडकर की प्रमुख विचारों से अवगत कराते हुए अनुसरण करने को कहा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी तनवीर हसन साहब ने मनुवाद अंबेडकर बाद और समाजवाद पर विस्तृत चर्चा करते हुए सांप्रदायिक ताकतों के बारे में विस्तार से बताया तथा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान को समझाते हुए अनुसरण करने को कहा वहीं राजद के इस कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी अर्जुन यादव ने देश की दशा एवं दिशा पर विस्तृत बखान करते हुए संविधान की विचारधारा को सब से प्रेरित करवाया वही कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता सह महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म से लेकर कानून मंत्री तक के सफर में हुई कठिनाइयों को विस्तार से बताया! वहीं सदर प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव ने कहा कि भीमराव अंबेडकर दलितों और निचली जातियों के अधिकारों के लिए छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने वाले भारतीय समाज के महान सक्रिय योद्धा था । मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तनवीर हसन साहब कार्यक्रम प्रभारी जिला महासचिव अर्जुन यादव प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल साहू, मुखी भगत,प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, राजीव कुमार गुड्डू, अमित कुमार यादव,शिवजी महतो,त्रिभुवन राय, अभिराम सिंह, महावीर यादव,गौसुल,विमल देव यादव, मोहम्मद जसीम उद्दीन, मोहम्मद महफूज, राजेश यादव, राम भजन यादव, लाल बाबू यादव, राजनीति यादव, सुधीर कुमार ताती,विक्रम कुमार यादव, राजा यादव, छोटू कुमार, रामबली,सोनू, राहुल,सुमन, इत्यादि मौजूद थे!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom