माता भगवती के दूसरे दिन दुर्गा के जयकारों से गूंजा पंडाल।
दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत पाड़ गांव अवस्थित दक्षिण वाड़ी टोल में आयोजित 3 दिवसीयय भगवती ज्ञान पूजा के तीसरे दिन अन्य गणेश वंदना, वेदी पूजन के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण का माहौल बना हुआ है। पूजा पंडाल में संगीत मय श्री राम कथा की अमृत वर्षा हुई । दोनों दिन मनेरिया सुलेन्दर उर्फ लालों एवं पूरे टीम पधारे ,पूजा द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान माता भगवती जी के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा भी जैकारे लगाई गई जहां पूरा क्षेत्र भक्ति में माहौल में तब्दील हो गया । वार्ड 10 गांव पाड़ इस दौरान भगत रामललीत महतों जी के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच कहा कि रामायण और राम चरित्र मानस हमारे पवित्र ग्रंथ हें। उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो समय प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन व भक्ति से ओतप्रोत भजन पेश किया गया। अमृत वाणी सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । ज्ञान यज्ञ को देखने व सुनने को लेकर मंडप पंडाल में ग्रामीणों सहित अगल-बगल गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बताया कि प्रभु का अवतार प्राणियों की रक्षा एवं दुष्टों के संहार के लिए होता है। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।








