Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

परमात्मा से अनभिज्ञ रहना मानव जीवन के लिए छति, संत निरंकारी मिशन

 परमात्मा से अनभिज्ञ रहना मानव जीवन के लिए छति, संत निरंकारी मिशन 

                नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत इनैया में संत निरंकारी मिशन के द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग की अध्यक्षता रजाकपुर ब्रांच मुखी प्रमोद कुमार पोद्दार ने किया।वहीं संचालन श्रवण महतो ने किया।इस दौरान कहा कि परमात्मा एक ही है परंतु अज्ञान के कारण मनुष्य परमात्मा को अपनी- अपनी अवधारणा के आधार पर भिन्न-भिन्न रूपों में देखता है और भिन्न-भिन्न नामों से पुकारता है।निसंदेह दुनिया में विविधताएं हैं लेकिन यह विविधताएं कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि मानव के लिए वरदान है। अज्ञानता के कारण मनुष्य खुद को भाषा,धर्म, संस्कृति, जाति,पंथ,रंग, नस्ल आदि की पहचानों तक सीमित कर लेता है। सतगुरु द्वारा प्रदत ब्रह्म ज्ञान मानव को अपने वास्तविक रूप का बोध कराते हुए इन सीमाओं से ऊपर उठकर विशाल हृदय के साथ सहज, सरल व आनंदमई जीवन जीने की प्रेरणा देता है।सेवादल का संचालन जय जय राम महतो ने किया।कार्यक्रम में बेगूसराय बांच से सेवादल राम आशीष दास,राजेन्द्र ठाकुर, नावकोठी से हीरा प्रसाद सिंह,रामखेलावन चौधरी, वकील पंडित,शिव नंदन पासवान,दामोदर महतो, सेवादल शिक्षक प्राण पासवान,शिवजी कुमार, डॉ राजाराम कुमार, सुनीता देवी,नीलम देवी,जयमाला देवी सहित सैकड़ों व्यक्ति संत निरंकारी मिशन के द्वारा चलाए जा रहे सत्संग में मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom