समस्तीपुर जिला अन्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के भुसवर पंचायत के वार्ड नं ग्यारह के शाहपुर में एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह वर्षगांठ भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महंथ राम भजन दास ने किया।
मुख्य अतिथि महंथ राम विलास दास ने संबोधित करते हुए कहा कि " संसार में सभी व्यक्तियों को शांति की तलाश में है। शांति की प्राप्ति संत और सद्गुरु के माध्यम से ही प्राप्त हो सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अध्यात्मिक गुरु अवश्य बनाना चाहिए।
मुख्य वक्ता डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि कलक्टर बनकर व्यक्ति माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचा कर मंदिर मंदिर भगवान ढूंढता है लेकिन अध्यात्मिक गरीब व्यक्ति अपने माता पिता में ही भगवान को ढूंढ लेता है। विशिष्ट अतिथि श्री मति पूनम आजाद ने अपने भजन" गुरु दीहलन अमृत के जरिया * गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अन्य वक्ताओं में डा० यू० के ० दास महंथ चुल्हाय दास, अगुआ नाथो दास, अगुआ ऊधो दास, राजकुमारी दासीन,प्रभु दास,फूला दासीन, उर्मिला दासीन आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। अगुआ सीता राम दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी संतों महंथो को भण्डारा करवा कर विदा किया गया।







