डॉ अरमान आनंद बने एस बी एस एस कॉलेज के जनसंपर्क अधिकार।
आरएम न्यूज संवाददाता संतोष कुमार बेगुसराय।
बुधवार को एस बी एस एस कॉलेज बेगूसराय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरमान आनंद को जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व दिया।इस अवसर पर डॉ. अरमान ने कहा कि मैं अपने प्रधानाचार्य महोदय की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं प्रधानाचार्य महोदय के नेतृत्व में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य करूंगा। छात्र हित मेरा प्राथमिक संकल्प है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. अरमान योग्य एवं अनुशासन पसंद शिक्षक हैं। महाविद्यालय को उनसे कई उम्मीदें हैं। मैंने महाविद्यालय की बेहतरी के लिए सतत प्रयास किया है। जल्द ही यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय के श्रेष्ठ महाविद्यालयों में शुमार होगा।इस अवसर पर डॉ. अरमान को राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक आई क्यू ए सी डॉ अमित गुंजन, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एन सीसी पदाधिकारी डॉ नीलेश कुमार, प्रो. दामिनी सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मियों में अमित कुमार, राजीव कुमार, धीरज कुमार आदि ने अरमान आनंद को बधाई दी।










