तेघरा थाना क्षेत्र के किरतौल गाँव के वाडँ 11 में आग लगने से फूस का घर जला बच्चे बचे बाल बाल
तेघरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पकठौल पंचायत के किरतौल गांव सलेबर पासवान के घर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगी बिजली की चिंगारी ने एक गरीब को छीन ली नींद आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा गांव में घरवाले ने गेहूं काटने के लिए चौर में थी।
उसी दरमियान बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग बाल बाल बच्चे नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे अब बिजली विभाग की लापरवाही चरम सीमा पर आ चुकी हैं। थोड़ी सी बारिश होने को लेकर बिजली तुरंत काट देते हैं। घरेलू कार्य के समय ही गायब रहते बिजली गुल और बहाना बनाने लगते हैं।कि बारिश होने से तार गिर गए हैं ग्रामीणों को गांव में रहने से काफी सहयोग मिला बचा ली जान ग्रामीणों ने बाल-बाल बचे नन्हे मुन्ने बच्चे पकठौल पंचायत के मुखिया को सूचना मिलने के बावजूद भी नहीं पहुंचें पीडित के घर 4 घंटा बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि मुखिया पंकज कुमार सहनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया जी शराब पीकर सोए रहते हैं। दिन में उनके ही पंचायत के किरतौल के जनता ने लगाया आरोप सोऐं हैं मुखिया। घर में आग लगने से घर का समान जलकर राख हो गया। मगर मुखिया ने जायजा लेने भी नहीं पहुंचे। इस संबंध में पीड़ित सलेबर पासवान ने बताया कि लगभग 12:00 बजे दिन में अचानक घर में आग गई। हम लोग तुरंत खेत से में गेहूं छोड़ कर घर पहुंचे तब ग्रामीणों ने शोर मचाया तब आस पास के लोग आए तब तक घर पुरी तरह जलकर राख हो गया और घर में रखे अनाज,बर्तन,बिछावन सहित अन्य सामान भी जल गया। तब तक मौके पर तेघड़ा अग्निशमन विभाग का दमकल भी पहुंचा उस से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पाई। क्षेत्र के तेघड़ा आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव ने पहुंच कर जायदा लिए पूर्व सरपंच चंद्रदेव महतो, प्रेम महतों एवं तेघड़ा बिधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने वहां पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीङित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलवाने की बातें कही। जानकारी के मुताबिक पूरे परिवार का गुजर-बसर मजदूरी पर निर्भर था। घर में आग लगने से सभी चीज जलकर नष्ट होने की वजह से इनके रहने, खाने-पीने, आदि सभी समस्याएं एक साथ खड़ा हो गई है।










