सड़क हादसे में दो युवक की गई जान
बस और बाइक में हुई जोरदार टक्कर
वीरपुर बेगुसराय संवाददाता।
वीरपुर में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिश्ते में दोनों युवक ममेरे-फुफेरे भाई थे। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर, मौत से नाराज लोगों ने संजात बेगुसराय सड़क को मलहडीह के पास जाम कर दिया और जमकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगा। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने में जुटी थी।
बस चालक की गिरफ्तार की मांग पर डटे रहे लोग।
स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरा बाजार की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दोनों युवक को कुचल दिया। इससे दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बात से नाराज सैकड़ों लोगों ने बेगूसराय बीरपुर संजात पथ को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव के रहने वाले शिवम कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई।लोगों का कहना है कि इस रोड पर लगातार हादसे होते रहते हैं। बाइक सवार युवकों को बस ने कुचल दिया और चालक फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस ने कहा कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। बस चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


