Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी जी जवाब दो कार्यक्रम आयोजित

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी जी जवाब दो कार्यक्रम आयोजित 

वीरपुर बेगुसराय संवाददाता।


बेगुसराय विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीतेश झा के नेतृत्व में वीरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी जी जवाब दो पोस्ट कार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व वीरपुर युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा ने की। मौके पर मौजूद बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आलोक आनंद ने कहा कि राहुल गांधी ने कौन सा गुनाह और घोटाले कर दी जिसकी इतनी बड़ी सजा दी गई। अगर चोर को चोर कहना गुनाह है तो हम भी गुनाहगार हैं । हम ईडी सीबीआई द्वारा परेशान करने और सदस्यता समाप्त करने से हम चुप नहीं बैठेंगे हम अपने देशवासियों के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेगें। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी और अडानी के बीच कौन सा रिश्ता है ये केंद्र सरकार को बताना होगा 20 हजार करोड़ रुपए बेनाम संपत्ति का मालिक कौन है बताना होगा । महासचिव मन्नू कुमार गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर स्वर्णिल सोनू, पवन कुमार, दिनेश महतों, राममूर्ति सिंह, हीरा झा, सहेंद्रु सिंह, शहजाद मल्लिक, वसंत यादव, राजीव कुशवाहा, सचिन, विक्की, संदीप, आदित्य कुमार गोलू, राकेश रूपक, राजीव, राजा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom