मिशन परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत किया गया बंध्याकरण
वीरपुर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मिशन परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हुए महिलाओं एवं पुरुष को बंध्याकरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नेहाल फारूक ने बताया सर्जन डॉक्टर राकेश रौशन के द्वारा परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 17 महिलाएं एवं 2 पुरुष को बंध्याकरण किया गया है। मौके पर आनंद ईश्वर, वकील मोची, समेत ए एन एम के साथ अस्पताल कर्मी मौजुद थे।



