Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

छतौना से पम्पसेट मोटर चोरी,किसानों में दहशत का माहौल

 छतौना से पम्पसेट मोटर चोरी,किसानों में दहशत का माहौल


नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता

थाना क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत से एक पम्पसेट मोटर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।डफरपुर पंचायत के सौरभ कुमार पिता त्रिभुवन सिंह घर छतौना वार्ड नंबर 16 निवासी ने बताया की रविवार की रात्रि 10 और 11:30 के बीच में क्रॉप्टन कंपनी का मोटर जिसकी कीमत  ₹17500 है की चोरी हो गई है।यह पंपसेट मोटर 10 नवंबर 2022 को बेगूसराय से खरीद कर कृषि कार्य हेतु उपयोग किया जा रहा था। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया की रात्रि 9:00 बजे तक मोटर चला कर खेत का पटबन किया गया।खाना खाने घर गया और घर से खाना खाकर आया उस समय मोटर मौजूद था। रात्रि 11:30 बजे टॉयलेट करने के दौरान मोटर गायब था।पंसस अजीत कुमार सिंह,उपमुखिया राजकुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पम्पसेट जिस स्थान से चोरी हुआ है,उस स्थल के आस-पास ग्रामीण और पम्पसेट के मालिक सोए हुए थे इसके बाबजूद पम्पसेट की चोरी हो जाना आश्चर्यजनक घटना है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom