बेगुसराय जिला अन्तर्गत बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत के कुम्हार चौक के निकट एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह भंडारा आयोजित किया गया।
आरएम न्यूज संवाददाता बेगूसराय
जिसकी अध्यक्षता महंथ राम चन्द्र दास ने किया तथा मंच संचालन महंथ सौदागर दास ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महादेव मठ रोसड़ा समस्तीपुर के आचार्य महंथ डा० विद्या नंद शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, मुख्य वक्ता आचार्य महंथ स्वरूपानंद दास तथा कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा आये हुए सभी संतों और श्रद्धालुओं का भंडारा करवाकर विदा किया।







