Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय जिला अन्तर्गत तेघड़ा प्रखण्ड के शोकहरा पंचायत एक के टुना पोद्दार जी के प्रांगण में बरौनी नगर परिषद वैश्य पोद्दार होली मिलन सह चुनाव आयोजित किया गया।

बेगूसराय जिला अन्तर्गत तेघड़ा प्रखण्ड के शोकहरा पंचायत एक के टुना पोद्दार जी के प्रांगण में बरौनी नगर परिषद वैश्य पोद्दार होली मिलन सह चुनाव आयोजित किया गया। 

          आरएम न्यूज संवाददाता बेगूसराय

जिसकी अध्यक्षता घनश्याम पोद्दार ने किया । मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि " जब बिहार में वैश्य का बेटा मुख्य मंत्री  बन जाएगा तब तक वैश्य समाज को होली मिलन समारोह आयोजित कर होली मनाना चाहिए , बगैर सत्ता प्राप्ति के खुशी अर्थात होली मनाना मानसिक दिवालियापन प्रदर्शित करता है " ।










मुख्य वक्ता पोद्दार महासभा के बेगुसराय जिला अध्यक्ष सह बरौनी नगर परिषद चुनाव पर्यवेक्षक शंकर पोद्दार ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में वैश्य की आबादी अट्ठाइस फीसदी है, जो दल वैश्य समाज को मुख्यमंत्री बनावेगा, वैश्य का सारा वोट उसी दल को मिलेगा एवं मंच के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद ने होली का गीत" होली खेलें रघुवीरा अवध में" गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथिगण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी डा० परमानंद गांधी,मनोज पोद्दार, युवा जिला अध्यक्ष डा० केशव गांधी, त्रिभुवन पोद्दार, सीता राम पोद्दार उर्फ टुना पोद्दार आदि नेताओं ने संबोधित किया ।

चुनाव में नगर परिषद अध्यक्ष के पद के  लिए अशोक पोद्दार, सचिव पद के लिए अनुज पोद्दार, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए राम प्रवेश पोद्दार भारी मतों विजयी घोषित किए गए। अनिल पोद्दार, गंगेश पोद्दार,रवि उर्फ मुन्ना पोद्दार आदि ने सभी अतिथियों तथा विजयी पदाधिकारियों को पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया । चुनाव के पश्चात सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाया उसके पश्चात सभी अतिथियों तथा सैकड़ों श्रोताओं को स्वादिष्ट पूर्ण भोजन करवाकर विदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom