Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में शुरू हुआ बच्चों का शतरंज प्रशिक्षण

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में शुरू हुआ बच्चों का शतरंज प्रशिक्षण 

वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता संतोष कुमार की खास रिपोर्ट

बेगूसराय जिला शतरंज संघ द्वारा गुरुवार को  खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय स्कूली शतरंज कार्यशाला सह प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शतरंज खेलना सिखाया गया। जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश कुमार व उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बच्चों को शतरंज की तकनीक व कौशल सिखाए। इससे पहले जिला पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी रौशन चौरसिया,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व विद्यालय के एचएम संत कुमार सहनी, मध्य विद्यालय वीरपुर के एचएम सुमन कुमार,मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के एचएम रंजन कुमार झा व उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर के एचएम सहदेव किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि शतरंज बुद्धि,कौशल,तकनीक व समझ का खेल है। इससे खिलाड़ियों का मानसिक विकास होता है। वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यशाला से प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। उन्हें जिला शतरंज संघ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा। इसके बाद दूसरे सत्र में 36 चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन 3 राउंड के खेल के बाद अदिति और गुलशन कुमार अपने तीनों मैच जीत कर 3 अंको के साथ आगे चल रहे थे। वहीं राज कुमार और सचिन कुमार 2.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर थे। कार्यशाला में शिक्षक किसलय कुमार,अभिमन्यु कुमार,संजीव कुमार चौधरी,वीरेंद्र कुमार,अभिषेक कुमार,अनिकेत कुमार,कुन्ती देवी,राम उदय महतो आदि सहयोग कर रहे थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom