परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधी वीरेंद्र यादव के घर पर गाजा बाजा के साथ पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार।
बेगूसराय आरएम न्यूज संवाददाता सन्नी कुमार सहनी की खास रिपोर्ट
बेगूसराय के दिन सदर प्रखंड के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के पराना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र यादव के घर गाजा बाजा के साथ पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार बताते चलें विगत 2 फरवरी को जब मुखिया वीरेंद्र शर्मा जी अपने पंचायत के काम से मुख्यालय जा रहे थे उसी बीच घात लगाए अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरैया सोना चिमनी के पास गोलियों से छलनी कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, इस हत्याकांड में संलिप्त कई अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस के दबिश पर कुछ अपराधी न्यायालय में भी आत्मसमर्पण किया वही कुछ अपराधी फरार चल रहे हैं, इसी कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी वीरेंद्र यादव के घर पर शुक्रवार के दिन मुफस्सिल थाना के द्वारा इश्तिहार चिपकाए गया, वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर इसके बाद भी वीरेंद्र यादव फरार रहे औरआत्मसमर्पण नहीं किया तो घर को पुलिस के द्वारा कुर्की जब्ती किया जाएगा।







