बेगूसराय के सदर प्रखंड के अझौर पंचायत में विश्वकर्मा कास्ट शिल्पी विकास समिति बेगूसराय एक दिवसीय प्रखंड सम्मेलन किया गया
आरएम न्यूज संवाददाता सन्नी कुमार सहनी की खास रिपोर्टवही संगठन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माला और चादर के साथ सम्मानित कर सभा का आरंभ किए जिसका अध्यक्षता कर रहे बाबू साहेब शर्मा ने कहा राज सत्ता में बैठे लोगों ने इस समाज के विरुद्ध कई काले कानून बनाया है इस कानून के दुरुपयोग के कारण 5600 लोग झूठे मुकदमे का शिकार है वही 18000 लोग जेल जा चुके हैं तथा 200 लोग बिहार से उजर गए हैं एवं मंच को संचालन कर रहे राकेश शर्मा नारी सम्मान में माता दुर्गा एवं काली के रूप में सम्मानित जब जब पृथ्वी पर संकट आए हैं तब तब मां दुर्गा और काली का अवतार हुआ है इस सम्मेलन में दुर्गा के रूप में सुनीता जी आए हैं जिसमें संगठन को मजबूत बनाने की बात कही वही संगठन को मजबूती के लिए कई व्यक्ति को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया जिसमें बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष अमृत शर्मा सचिव गौतम शर्मा कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा संगठन सचिव राकेश शर्मा प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद शर्मा जिसको सम्मानित प्रदेश महासचिव शिवपूजन ठाकुर के द्वारा किया गया वही मौके पर जिला सचिव विजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा जिला अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा एवं संगठन के सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे


