नावकोठी पंचायत भवन में स्वच्छता समिति की बैठक
बेगूसराय/संवाददाता नावकोठी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी पंचायत भवन में ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार बिड्डू की अध्यक्षता में स्वच्छता समिति की बैठक की गयी।इस बैठक में मौजूद सभी स्वच्छता कर्मी को अलग-अलग वार्ड में स्वच्छता का प्रभार दिया गया।इस दौरान पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।इस बैठक के दौरान संपूर्ण पंचायत में सफाई अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के स्वच्छता कर्मी अपने अपने वार्ड पर विशेष ध्यान रखें।पंचायत वासियों को असुविधा ना हो इसके लिए सभी स्वच्छता कर्मियों से आग्रह किया गया कि सभी क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। विद्यालय,आंगनवाड़ी केन्द्र सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान रखें।किसी भी वार्ड में गंदगी जमा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें। इस दौरान सूखा कचरा और गीला कचरा को अलग-अलग डब्बे में रखने के लिए पंचायत वासियों को जागरूक करने पर बल दिया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मी बिरजू मल्लिक,अजीत मल्लिक,मनु साह,नितीश कुमार,रेनू देवी,बिट्टू कुमार,कुमकुम देवी,दूलो देवी,सन्नी मल्लिक,बबीता देवी,ममता देवी सहित दर्जनाधिक ग्रामीण मौजूद थे।



