Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नावकोठी के महेश्वारा से टीबी उन्मूलन सर्वे कार्य प्रारंभ

 नावकोठी के महेश्वारा से टीबी उन्मूलन सर्वे कार्य प्रारंभ

नावकोठी/बेगूसराय/ आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत महेश्वारा पचायत से टीबी उन्मूलन के लिए सर्वे कार्य प्रारंभ। जिला यझ्मा केन्द्र बेगूसराय के आदेशानुसार महेश्वारा पंचायत के नौलखा में शुक्रवार से टीबी उन्मूलन के लिए घर घर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एस टी एस रिसीका कुमारी ने बताया कि यह सर्वे निरंतर जारी रहेगा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टीबी की संख्या में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वे किया जा रहा है।टीबी उन्मूलन हेतु सरकार ने 2025 तक का लक्ष्य तय किया है।राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेशन के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे के दौरान घर घर जाकर दस्तक दिया गया और परिवार के सदस्यों की जानकारी ली गई। सर्वे के दौरान जांच किया गया कि किसी व्यक्ति को टीबी रोग के लक्षण तो नहीं है। रोग के लक्षण दिखने पर ऐसे संभावित मरीजों का सैंपल एकत्रित किया जाएगा।टीबी मरीज के लिए मुफ्त दवा जांच और पोषण के लिए 500रू प्रत्येक माह दिया जाता है।वहीं सामुदायिक उत्प्रेरक गौतम गोस्वामी ने बताया कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आकर इस योजन का लाभ ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी हो,बुखार लगता हो,भुख नहीं लगता हो, वजन घट गया हो, बलगम के साथ खून आता हो तो टीबी हो सकती है। टीबी है या नहीं बलगम जांच कराकर संतुष्ट हो सकते हैं।इस मेोके पर पंचायत के मुखिया अजय सहनी, सामुदायिक उत्प्रेरक गौतम कुमार गोस्वामी, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom