वीरपुर में सौरभ-आनंद स्मृति ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता संतोष चौरसिया की खास रिपोर्ट।
रविवार को नमस्ते होंडा वीरपुर के सौजन्य से वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में सौरभ-आनंद स्मृति ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन मैच मंझौल व वीरपुर के बीच खेला गया।इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंझौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 225 रन बनायी।जवाब में खेलने उतरी वीरपुर की टीम ने पूरी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन पर ही सिमट गई।इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सीओ ललिता कुमारी व थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।साथ ही उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।इस अवसर पर सीओ ने कहा कि क्रिकेट आपसी भाईचारे को बढ़ाता है।खेलने के साथ-साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है।थानाध्यक्ष ने कहा कि खेल से मनुष्य पूरी तरह स्वस्थ रहता है। खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।खेल के प्रति यहां के लोगों में काफी जागरूकता है।खेल कोटे से सरकारी नौकरी भी मिल रही है।खेल हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है।मैच में निर्णायक के रूप में मनोज कुमार सिंह व विनोद कुमार थे। स्कोरर में राजन वत्स थे।मौके पर वीरपुर पूर्वी के पैक्स अध्य्क्ष संतोष कुमार,एचएम मनोज कुमार झा,सर्वेश झा,डॉ.गीता प्रसाद सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह,आयोजन समिति के कुंदन कुमार,सुमित कुमार आदि मौजूद थे।




