Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एपीएस नावकोठी में स्मृति शेष पंडित हरिकृष्ण झा की 114 वीं जयंती मनाई गई

 एपीएस नावकोठी में स्मृति शेष पंडित हरिकृष्ण झा की 114 वीं जयंती मनाई गई

बेगूसराय/नावकोठी से आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय प्लस टू में स्मृति शेष पंडित हरि कृष्ण झा की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता नावकोठी के ग्राम प्रधान, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष और जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार बिड्डू और मंच संचालन प्रोफेसर हरेराम सिंह के द्वारा की गई।कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर डॉ रमेश झा थे। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर राम नारायण झा के द्वारा स्वस्तिवाचन और स्वागत गान के साथ शुरू की गई।डॉक्टर बासुकी नाथ झा पूर्व प्राचार्य मगध विश्वविद्यालय के द्वारा उद्घाटन भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।


उन्होंने कहा कि आज हर्षोल्लास पूर्वक अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चविद्यालय के संस्थापक संस्कृत के अध्यापक पुण्यश्लोक स्मृति शेष पंडित हरि कृष्ण झा व्याकरण वेदांत,आचार्य,वेद शास्त्री, वेद अलंकार,लब्ध त्रय, स्वर्ण पदक विजेता की 114 वी जयंती समारोह पूर्वक मना रहे हैं। इस दौरान समाज के प्रति उनकी देन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंडित हरिकृष्ण झा असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे।उन्होंने कहा जिस रास्ते पर महाजन चलते हैं उन्हीं रास्ते पर चलना चाहिए। इसी में हम सब की भलाई है।उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना काल से ही उनका कार्य सराहनीय रहा। वहीं मुख्य वक्ता प्रोफेसर अमरेश शांडिल्य संयोजक ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (पेंशन संघ) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बिहार ने अपने समय में पढ़ाई के दौरान जीवन कला विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्याख्यानमाला के दौरान जब उन्हें ज्योतिष पर व्याख्यान देने की बात आई तो उसमें उन्हें प्रथम स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि वह संस्कृत के विद्वान थे। ज्योतिष शास्त्र से उनका दूर-दूर तक का रिश्ता नहीं था फिर भी उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्वर्ण पदक मिला। इस तरह उन्होंने लगातार तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वेद हमारी संस्कृति की प्रथम अध्याय है।जहां वेद समाप्त होता है ज्ञान का प्रकाश फैलता है, उसे ही वेदांत कहा जाता है। इस अवसर पर डॉ बासुकीनाथ झा, बुद्धिनाथ झा, प्रोफेसर अमरेश शांडिल्य, ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, अनिल कुमार सिंह, पंडित योगेंद्र नाथ मिश्र,ई अनिल कुमार मिश्र, राजेश कुमार झा,ई संतोष मिश्र,कवयित्री रन्णा रश्मि, अरविंद सिंह सहित आगत अतिथियों का अंग वस्त्र, मिथिला का पाग और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।वहीं बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी के प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह ने समापन भाषण किया। इस दौरान संजय कुमार,कुमोद प्रसाद सिंह,तरुण कुमार, डा०मारुति नंदन,पंसस अनिता देवी,विभाकर सिंह,अजय प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह,फनीश चंद्र पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom