गढहारा की टीम ने नौला को पराजित कर शील्ड पर जमाया कब्जा
वीरपुर बेगूसराय आर एम न्यूज संवाददाता।
गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय नौलागढ़ के मैदान में खेले गये अर्जुन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला मेंं गढहारा की टीम ने मेजबान नौला को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गढहारा की टीम ने सभी विकेट खोकर कुल 212 रन बनायाl जबाब में खेलने उतरी नौला की टीम 16 ओवर में 165 रनों पर पूरी टीम सिमट गयी । गढहारा के खिलाड़ी चिकीं कुमार ने 18 रन बनाये व तीन विकेट हासिल किये उन्हे मैन आफ दा मैच का पुरस्कार मिला ।वहीं नौला के खिलाड़ी विरेन्द्र कुमार ने कुल 170 रन बनाए और 7 विकेट हासिल की । उन्हें मैन ऑफ दा सीरीज का खिताब मिला। मैच में कमेंट्री मोहम्मद आबिद, धर्मेंद्र कुमार, देवदत्त कुमार व लालू कुमार ने किया ।मैच के अंपायर संतोष कुमार व सुजीत कुमार थे। आयोजक सह एसएसबी के जवान प्रिंस कुमार बिट्टू ने आगत अतिथियों को चादर एवं माला व मोमेंटो से सम्मानित कियाl कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि सह लोक गायक शिवेश मिश्रा ,पंसस मुकुल प्रकाश पूर्व पंसस शंभू पासवान ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को भगवानपुर प्रमुख इंद्रजीत कुमार , पूर्व मुखिया सुखराम महतों, जिला पार्षद प्रतिनिधि रोशन चौरसिया आदि ने शील्ड प्रदान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शिवेश मिश्रा ने अपने लोक गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । मौके पर पंसस कृष्ण कुमार ,समाजसेवी सह क्रिकेटर अमरनाथ सिंह ,सुमित कुमार ,प्रिंस कुमार ,संजीव ,अनिल कुशवाहा , नमस्ते होंडा के संचालक नीतेश कुमार समेत सैकड़ों क्रिकेट खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद थे।



