पांच दुग्ध समिति के अध्य्क्ष निर्विरोध निर्वाचित
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के 6 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 5 समिति के अध्य्क्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए तो 1 समिति के अध्य्क्ष पद पर चुनाव होगा।इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरुण कुमार निराला ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पर्रा में अध्य्क्ष पद पर रामबाबू सिंह,वीरपुर में कृष्णनंदन यादव,रामनगर नवटोलिया में आशा देवी,मुजफ्फरा में सरिता देवी,सरौंजा मकतब टोला में विन्देश्वरी साह निर्विरोध निर्वाचित हुई।वहीं पकड़ी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में अध्य्क्ष पद पर चंद्रभूषण महतो व शिवप्रकाश सिंह ने नामांकन कराया।यहां चुनाव कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि 3 व 4 समीक्षा,6 को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा और 13 फरवरी को मतदान व उसी दिन मतों का गणना किया जाएगा।पर्रा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्य्क्ष पद पर रामबाबू सिंह ने चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने से उनके समर्थकों व किसानों में खुशी देखी गई।मौके पर छोटेलाल सिंह,धर्मेंद्र सिंह,रतन सिंह,संजय सिंह आदि ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर ये हर हमेशा मजबूती के साथ कार्य किये हैं।जिसका परिणाम यह परिणाम है कि ये चार बार से लगातार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


