वीरपुर किसान भवन में 3 प्रखंडों के मुखिया के साथ डीपीआरओ ने संयुक्त रूप से किया बैठक
वीरपुर बेगूसराय आरएम न्यूज संवाददाता।
विरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को 11 बजे से बरौनी, भगवानपुर और वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साथ डीपीआरओ मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक किया। बैठक में पंचायत सरकार भवन पर चर्चा किया ।जमीन के अभाव में पंचायत सरकार भवन नहीं बनने, पूर्व में स्थानिय लोगों के द्वारा सरकारी जमीन की बंदोबस्ती करा लेने, और घना आबादी होने की समस्या पर भी चर्चा किया गया। बैठक के अंत में अझौर के मुखिया को अपराधियों के द्वारा गोलीयों से छलनी कर मौत की घाट उतार देने की घटना को घोर निन्दा किया गया। और उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर मौजूद भगवानपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और नौला पंचायत की मुखिया रिचा देवी ने मांग करते हुए कहा कि मुखिया लोगों को आत्म सुरक्षा के लिए आर्मस की जरूरत है जिसे मुहैया कराया जाय।मौके पर वीरपुर सीओ ललिता कुमारी, बरौनी वीडियो विरेन्द्र कुमार सिंह, भगवानपुर वीडियो मुकेश कुमार, भगवानपुर अंचल के आरो कुमारी अनुराधा, बरौनी अंचल के सीआई कृष्ण मुरारी वीरपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी नवल किशोर वर्मा, वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार, वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह,पर्रा पंचायत के मुखिया अश्जद मल्लिक,जगदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव,गेंन्हरपुर पंचायत के मुखिया अशोक पासवान,डीहपर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार,भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ,जोकिया पंचायत के मुखिया रजनीश कुमार मौजूद थे। बैठक के अंत में वीरपुर मुखिया संघ के द्वारा डीपीआरओ को एक मुमेंटो संयुक्त रूप से भेंट किया गया।



