Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डा० मारूती नंदन को मिला गोल्ड मेडल पुरस्कार,क्षेत्र में खुशी का माहौल

 डा० मारूती नंदन को मिला गोल्ड मेडल पुरस्कार,क्षेत्र में खुशी का माहौल 

नावकोठी/बेगूसराय/आरएम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के सदर पंचायत निवासी डा० मारूती नंदन को मिला गोल्ड मेडल पुरस्कार। भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में 7 जनवरी को चतुर्थ वार्षिक दीक्षांत समारोह मनाया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी होने के वजह से डॉक्टर रामनाथ पाणिग्रही गोल्ड मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मानवाडिया के द्वारा गोल्ड मेडल का पुरस्कार डॉक्टर मारुति नंदन को दिया गया।गोल्ड मेडल मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। जिला मुखिया संघ के महासचिव प्रखंड अध्यक्ष स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,हसनपुर बागर के मुखिया विजय पासवान, रजाकपुर के श्वेता भारती,विष्णुपुर के प्रभा देवी,समसा के अभिषेक कुमार पिंटू, पहसारा पूर्वी के दिनेश यादव,पहसारा पश्चिमी के निभा देवी,महेश्वारा के अजय साहनी,डफरपुर के सुनैना देवी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नावकोठी ही नहीं बेगूसराय जिला सहित संपूर्ण राज्य के लिए खुशी और गर्व की बात है और डा० मारूती बधाई के पात्र हैं।वहीं शिक्षाविद डॉ रमेश झा,डॉ आशा झा, प्रोफेसर हरेराम सिंह,डा० कुन्दन कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा,मृत्युंजय सिंह,ई रंजीत कुमार पमपम, मुकेश पासवान,टुनटुन पोद्दार,रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह,सुदर्शन सिंह,मुकेश पासवान, मुकेश सिंह, शुभाकर मिश्रा,अर्जुन पासवान सहित अन्य शिक्षाविद,बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom