किसानों को ड्रोन से छिड़काव की दी जाएगी जानकारी
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पश्चिम में किसानों को ड्रोन के माध्यम से छिड़काव की दी जाएगी जानकारी। पहसारा पश्चिम कृषि साख सहयोग समिति एवं हसनपुर चीनी मिल के संयुक्त प्रयास से नावकोठी प्रखंड के पहसारा पश्चिम पंचायत में किसानों को ड्रोन के माध्यम से फसल में नैनो यूरिया एवं कीटनाशक छिड़काव की विशेष जानकारी दी जाएगी। विल एग्रो फॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रोशन कुमार ने बताया कि किसानों को कम लागत में ज्यादा आमदनी के लिए भारत सरकार दृढ़ संकल्पित है।यह योजना भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत की एक कड़ी है।प्रखंड के सभी किसान एवं सभी पैक्स अध्यक्ष,मुखिया एवं जनप्रतिनिधि को ड्रोन के माध्यम से खेती के गुर सिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है।बैठक में बताया कि ड्रोन से स्प्रे करने पर 70% नाइट्रोजन पौधों को मिलेगा एवं 30% वेस्ट होगा।वहीं दानेदार यूरिया खेतों में डालने से 70% बेकार होता है और मात्र 30% ही पौधा उपयोग में लेता है।सिर्फ वेस्टेज को बचा लिया जाए तो भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा। उक्त बातें शंभू बाबू गन्ना मिल उपाध्यक्ष हसनपुर ने कहा।बैठक में मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह,पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार, मनोज कुमार,अनुभव कुमार,अमर कुमार,योगेंद्र सिंह,बबलू कुमार एवं ग्रामीण किसान मौजूद थे।



