Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 140 मरीजों की हुई आंख की जांच

 निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 140 मरीजों की हुई आंख की जांच


 तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघरा प्रखंड के बॉर्डर से सटे औगान  गांव के माया हेल्थ केयर क्लिनिक के प्रांगण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन तेघड़ा प्रखंड प्रमुख रामनरेश पासवान ने फीता काटकर किया।


जिस शिविर में पूरे क्षेत्र के 140 आंख रोग के मरीजों का निशुल्क जांच किया गया। जांच के क्रम में जरूरतमंद लोगों को नि :शुल्क दवा भी दी गई। जांच के दौरान 51 व्यक्ति मोतियाबिंद रोग से ग्रसित पाए गए जिन्हें  20 जनवरी को बस से सभी मरीजों के ऑपरेशन हेतु अखंड ज्योति अस्पताल दलसिंहसराय भेजा जाएगा जिसमें रोगियों की आने जाने, खाने-पीने, कंबल चश्मा की व्यवस्था डॉ मनीष कुमार के द्वारा बहन किया जाएगा साथ ही कैंप के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्था माया हेल्थ केयर क्लिनिक के द्वारा किया गया।

कैंप के आयोजक सह संयोजक मनीष कुमार ने बताया  कि  अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही ऑपरेशन, दवा, भोजन, चश्मा निःशुल्क है। पिछले छः बर्ष से शिविर के माध्यम से हजारों गरीब गुरबा का कल्याण किया गया है जिससे वे अपने आंख की रोशनी पाकर खुश हें। साथ ही क्षेत्र के लोंगों को अब आंखों के जाँच एवं ऑपरेशन के लिए नेपाल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है ।

इस कैंप में जिन मरीजों के आंख का मोतियाबिंद  ऑपरेशन करने लायक है। उन्हें चिन्हित कर 20 जनवरी को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के दलसिंहसराय शाखा में ले जाकर ऑपरेशन कराया जायेगा। मौके पर डॉ राजकुमार, व्यवस्थापक डॉ मनीष कुमार, तेघड़ा प्रखंड प्रमुख राम नरेश पास

वान, रसलपुर पंचायत समिति सदस्य चौधरी,चिल्हाय पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, आरटीआई एक्टिविस्ट जनार्दन सिंह, दीपक कुमार, सीत कुमार, बसंत कुमार, एवं गुलशन कुमार की भूमिका कैंप की तैयारी में अहम देखी गई। आगत अतिथियों का स्वागत रामाधार सहनी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom