भारत जोडो़ यात्रा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी के नेतृत्व में सोमवार को पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने को लेकर बैठक किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया गया कि कांग्रेस के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह के दरवाजे पर प्रखंड क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो कर बेगूसराय खगड़िया के सीमा बेला चौक के लिए प्रस्थान करेंगे।साथ ही ससमय पहुंच कर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे। बैठक में मौजूद कांग्रेस के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ,राहुल कुमार ठाकुर,राम मूर्ति राय,निजा नन्द झा, दिनेश महतो आदि कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि 17 जनवरी को बखरी में रात्रि विश्राम,18 जनवरी को नमक सत्याग्रह स्थल पर माल्यार्पण आदि भी यात्रा में शामिल नेताओं के द्वारा किया जाएगा।




















