बरौनी खाद कारखाना के मुख्य द्वार पर किसानों ने दिया धरना।
अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा( बेगूसराय)
भयानक शीतलहर और हार कपानेवाली कड़ाके की ठंडक के बीच बरौनी खाद कारखाना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी के मुख्य द्वार पर आज किसानों के द्वारा धरना देकर कारखाना प्रबंधक को स्मार पत्र सौंपा गया। महाधरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए हमने अपना कलेजा काट कर, अपना बहुमूल्य, बेशकीमती जमीन देकर अपने छाती पर बरौनी खाद कारखाना लगवा और बेगूसराय के किसानों के बीच यूरिया खाद के लिए हाहाकार हो। हम अपने आंखों के सामने अपनी फसल को चौपट होते नहीं देख सकते है।इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसीलिए बिहार राज्य किसान सभा की बेगूसराय ईकाई ने आज यहां खाद कारखाना प्रबंधन से अपील करने आयी है कि बेगूसराय को आवश्यकतानुसार अपना यूरिया खाद की आपूर्ति बरौनी यूनिट से किया जाए। यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तो हम आगे की कार्रवाई के लिए बेगूसराय जिलाबासी मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी के प्रबंधन एवं सरकार की होगी । अपने संबोधन में तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी लड़ाई जारी रहेगा। 26 जनवरी 2023 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के हर जिला मुख्यालय पर किसान अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। बेगूसराय के किसानों से उन्होंने 26 जनवरी को विशाल ट्रैक्टर मार्च आयोजित करने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव अरविंद कुमार सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए एटक के जिला महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि कारखाना प्रबंधन ने वादा किया था कि खाद कारखाना में स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी। परंतु बेगूसराय के बाहर से लोगों को लाकर यहां काम दिया जा रहा है। मगर स्थानीय नौजवान बेरोजगारी की आग में झुलसने के लिए मजबूर है। मौके पर किसान नेता दिनेश सिंह, अशोक राय, युवा नेता शंभू देवा, एटक नेता चंद्र भूषण सिंह उर्फ जुलूम सिंह, जिला उपाध्यक्ष टुनटुन दास, जिला सहायक सचिव मनोज कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष शंकर ईश्वर, विजय कुमार महतो, राजेश कुमार, सुबोध पासवान, गौरी शंकर राय,डाक्टर राम चरित्र महतो एवं नागेंद्र राय पूर्व मुखिया भोला सिंह अशोक सिंह छात्र नेता हसमत आदि ने संबोधित किया। सात सदस्ययी एक प्रतिनिधिमंडल खाद कारखाना के प्रबंधन से मिलकर मांग पत्र समर्पित किया।


