आईटी भवन के सभागार कक्ष में पंचायत समिति सदस्यों का बैठक संपन्न हुआ।
उक्त बैठक का अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी ने की। बताते चलें कि प्रखंड प्रमुख के कार्यशैली के देखकर दर्जनों पंचायत समिति सदस्य बैठक में करीब 1:30 भाग लिया। मालूम हो कि जबकि उक्त बैठक 11 बजे से प्रारंभ होना था। लेकिन पंचायत समिति सदस्य को बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण उक्त बैठक को देर से प्रारंभ की गई। मालूम हो कि सुबह 11 बजे उक्त बैठक में सकरोहर पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, दिघोन पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद राजा उर्फ धन्ना एवं मोहम्मद मंसूर आलम, पीरनगरा पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी एवं गुंजन देवी 11 बजे बैठक में पहुंच गई। लेकिन पंचायत समिति सदस्य का कोरम पूरा नहीं होने के कारण उक्त बैठक देर से प्रारंभ हुआ। वही घंटे भर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सभागार कक्ष में बैठकर पंचायत समिति सदस्यों का इंतजार करते हुए दिखे।
वही 1:30 बजे सभी पंचायत समिति सदस्य आईटी भवन के सभागार कक्ष में पहुंचे तो बैठक प्रारंभ हुआ। उक्त बैठक में जैव विविधता समिति का गठन एवं अस्थाई समिति का गठन को लेकर चर्चा हुई । वही बैठक में मुखिया वीरेंद्र सहनी, गौरी शंकर शर्मा, दिनेश यादव, अनिल सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।



