Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

समसा एक पंचायत अंतर्गत सोहिलवाङा वार्ड नंबर एक में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


समसा एक पंचायत अंतर्गत सोहिलवाङा वार्ड नंबर एक में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोहिलवाङा में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एक पुत्र ने दूसरे पुत्र पर हत्या का लगाया आरोप। मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा एक पंचायत अंतर्गत सोहिलवाङा वार्ड नंबर एक में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 83 वर्षीय रामचंद्र महतों के रूप में की गई।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं रामाश्रय महतों व हेमंत महतों।

दोनों के बीच पिता ने करीब बीस वर्ष पूर्व तीन वीघा जमीन का बराबर बराबर बटवारा भी कर दिया था।इधर बङे बेटे रामाश्रय महतों ने बताया कि पिछले 7 जनवरी को मेरे छोटे भाई की पत्नी सुनीता देवी ने मेरे पिता को बहला फुसला कर मेरे हिस्से की करीब 9 कठ्ठा कीमती जमीन रजिस्ट्री करवा लिया और तब से मेरे पिता को अपने घर में नजरबंद करके रखा था।उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा था।

कहा कि मुझे आशंका थी कि मेरा भाई और भावज मेरे पिता की हत्या कर सकते हैं।बताया कि शुक्रवार की दोपहर मुझे भनक लगी कि मेरे पिता की हत्या कर भाई अपने घर में छुपा कर रखा हुआ है तब मैंने पुलिस को फोन किया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर व एएसआई मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदेहास्पद लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।घटनास्थल पर पंचायत के सरपंच राजीव कुमार, जदयू नेता भागीरथी महतों सहित अन्य भी पहुंचे और पीङित परिवार को सांत्वना दी।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom