पुस्तैनी बसे दलितों को उजाड़ने के नोटीस के खिलाफ वासभूमि, आवास, पहुंचपथ दिलाने को लेकर बनेगी आंदोलन की रणनीति15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी की होगी समीक्षा बैठक में पोलिट ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव का० धीरेंद्र झा समेत संपूर्ण जिले के जिला कमिटी सदस्य लेंगे भाग छात्र, युवा, महिला, किसान, मजदूर, कर्मचारी संघ के चर्चित चेहरे भाग लेंगे
ताजपुर, समस्तीपुर पोखर के भि़ंंडे, सड़क किनारे एवं सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे लोगों को उजाड़ने की नोटीस, 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ-देश देश बचाओ रैली एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी समेत अन्य सांगठनिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर आंदोलन की दिशा तय करने को लेकर भाकपा माले के जिला कमिटी की बैठक 22 जनवरी को ताजपुर में होगी. इस आशय की जानकारी प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने .उन्होंने बताया कि बैठक में संपूर्ण जिले के जिला कमिटी सदस्य, आमंत्रित जिला कमिटी सदस्य भाग लेंगे. महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश, माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, किसान नेता ललन कुमार, मजदूर नेता उपेंद्र राय, छात्र नेता लोकेश एवं सुनील, युवा नेता रौशन कुमार, आसिफ होदा, कर्मचारी नेता हरिकांत झा, समेत बतौर अतिथि पोलिट ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव का० धीरेंद्र झा मौजूद रहेंगे. माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र ने आगे बताया कि ताजपुर में भाकपा माले एवं जन संगठनों की मजबूत होती स्थिति के मद्देनजर इस बैठक का आयोजन किया गया है. इससे पार्टी एवं संगठनों को मजबूती मिलेगी साथ ही आंदोलन को भी गति मिलेगी.बैठक की सफलता को लेकर शुक्रवार को सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मो० कैयूम, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, जीतेंद्र सहनी आदि के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान भी चलाया गया.










