बताते चलें कि उक्त शराबी शराब पीकर माली चौक पर उत्पात मचा रहे थे। वही ग्रामीणों ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को सूचना दे दी। सूचना पाते ही संध्या गश्ती के दौरान उक्त शराबी को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि उक्त शराबी का पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी ललन कुमार मंडल के रूप में पहचान हुआ है। उक्त व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया जो शराबी शराब पीकर गाली गलौज करो रहे थे।


