गौरा व बरौनी 3 के किसानों को खेत तक आने जाने के लिए बरसों से रोड का सपना हुआ सकार
अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा (बेगूसराय)
एनएच 28 हरिहर द्वार के सामने से तेघड़ा जाने वाली मुख्य पथ से बरौनी फ्लैग की और बाईपास जाने वाली सड़क बनने की आस क्षेत्र के किसानों को वर्षों से था । पूर्व से ही बरौनी एवं गौरा के किसानों के प्रयास से रास्ता का आकार दिया गया था जिसमें किसानों ने सड़क में पड़ने वाले अपनी जमींन को स्वेच्छा से देकर कई वर्षों से सड़क निर्माण के आस लगाए हुए थे। इस पूरे क्षेत्रों में किसानों के हजारों एकड़ खेती की जमींन जिसमें किसान सब्जी, फल,अनाज एवं पशु चारों के लिए खेती उनका मुख्य आधार है। यह क्षेत्र सब्जी उत्पादन का हब माना जाता है।
लेकिन कोई सार्वजनिक सड़क नहीं होने की वजह से बरसात के समय किसानों को खेत पर जाने एवं वहां से फसल तथा हरा चारा लाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन कठिनाइयों से निजात पाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बरौनी 3 के पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार उर्फ बौआ ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी योजना निधि से 2 टर्म एक तिहाई सड़क का निर्माण करवा दिया जिससे क्षेत्र के लोगों व किसानों में काफी हर्ष का माहौल है। अब मात्र मेन रोड पर पहुंचने के लिए लगभग 700 फीट का फासला मात्र बचा है । 3 माह पूर्व ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने इस रोड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया था कि किसानों की सुविधाओं के लिए रोड निर्माण की पहल की जाएगी।
पंचायत समिति अंश से 2 योजनाओं की स्वीकृति के उपरांत आज रोड निर्माण से दोनों गांव के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है। जिस रोड का निरीक्षण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड कार्यपालक अधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को किया। उन्होंने इस रोड निर्माण से किसानों के बीच उत्साह देखकर फिर से शेष बचे रोड निर्माण के लिए त्वरित पहल करने का आश्वासन दिया जिससे किसानों में भारी उत्साह है। निरीक्षण के समय प्रखंड प्रमुख राम नरेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार उर्फ बौआ, दौड़ा एक के पूर्व सरपंच चंद्रमणि कुमार राय, किसान कारी राय,सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।





