नए साल का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
तेघरा प्रखंड अंतर्गत नए साल का जश्न लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने वर्ष 2022 को अलविदा करते हुए वर्ष 2023 का भव्य स्वागत अपने-अपने तरीकों से विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए साल को मनाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने प्रखंड क्षेत्र से बाहर जयमंगला गढ़, सिमरिया गंगा धाम, बेगूसराय टाउनशिप के अलावे विभिन्न स्थलों पर जाकर नए साल का उत्सव पिकनिक के रूप में भी मनाते हुए एक दूसरे से खुशियां साझा की। वही सुबह से ही लोगों ने मोबाइल के जरिए एक दूसरे को शुभकामना दे भेजते रहे। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह धार्मिक, सांस्कृतिक, एवं खेलों का आयोजन में शामिल होकर लोगों ने नव वर्ष को अपने अपने तरीके से मनाया। दिनभर बाजार एवं रोड के सड़कों पर चौक, चौराहों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर लोगों का काफी चहल-पहल देखी गई।



