Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सन्यासी बाबा टीम ने एनवाईसीसी टीम को 20 रनों से हराया

 सन्यासी बाबा टीम ने एनवाईसीसी टीम को 20 रनों से हराया


नावकोठी/बेगुसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नववर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया।यह टूर्नामेंट नावकोठी के सन्यासी बाबा टीम व एनवाईसीसी टीम के बीच खेला गया। सन्यासी बाबा टीम के कप्तान नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सन्यासी बाबा टीम के तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में रौनक कुमार व आशु कुमार गए। रौनक कुमार  10 रन बनाकर आउट हो गए और आशु 14 रन बनाकर नवाद रहे।वहीं मुखिया संघ के जिला महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष और नावकोठी के ग्राम प्रधान राष्ट्रपति कुमार  बिड्डू 48 रन बनाकर आउट हुए। सन्यासी बाबा टीम के तरफ से 20 ओवर में 144 रन बनाए गए ।  सन्यासी बाबा टीम के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट रोहित सिंह ने लिया।जिसके जवाब में एनवाईसीसी टीम के खिलाड़ियों ने मात्र 124 रन ही बना सके। रौशन कुमार 55 रन बनाकर नवाद रहे।सन्यासी बाबा टीम ने एनवाईसीसी टीम को 20 रनों से हराकर मैच जीतने में सफल हुए। इस मैच को देखने के लिए प्रखण्ड से सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित हुए।कमेंट्री अनमोल कुमार,रजनीश कुमार व पूर्वसरपंच मृत्युंजय सिंह के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom