Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वीरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत से दो दिनों से एक युवक लापता ,परिजनों ने में मचा कोहराम

 व्यक्ति ने फोन उठाया लेकिन अपना नाम फोन पर नहीं बताया।


 थोड़ी देर बाद  2 साथियों के साथ घर पर गांव का ही एक युवक मोबाइल देने आया। 

मोबाइल एवं पति के बारे जब महिला युवक से पूछी तो वह सड़क पर मोबाइल मिलने की बात बताया।

वीरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत से दो दिनों से एक युवक लापता ,परिजनों ने में मचा कोहराम।

(बेगूसराय) आरएम न्यूज संवाददाता

तेघरा प्रखंड क्षेत्रों की पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत परबंदा गांव निवासी पिता स्वर्गीय बुटली महतो के पुत्र दिलीप महतों हुए लापता । पत्नी ने कंचन देवी ने पति से बातचीत किए दो धंटा के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया दिलीप महतो ने अपने दो पुत्री एवं पत्नी को छोड़ गए परबंदा गांव में

छोटे भाई चुनचुन कुमार महतो परबंदा ढाब नदी में खोजबीन जारी है । स्व बुटली उर्फ हरिनंदन महतो का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो विगत 25 जनवरी की शांम से ही लापता है। करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस लापता युवक की कोई पता नहीं लगा पायी है। कि लापता युवक की पत्नी ने बताया कि 25 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे उनसे बात हुई थी । युवक ने पत्नी को फोन पर बताया कि जगदर में हें , थोड़ी देर में आ रहे हें। फिर फोन करने पर करीब 8 बजे से उनका मोबाइल स्विच आफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला। अगले दिन सुबह जब साढ़े सात बजे मोबाइल ऑन हुआ हुआ तो उसी गांव का एक युवक जालिम नाम का एक व्यक्ति ने फोन उठाया लेकिन अपना नाम फोन पर नहीं बताया। थोड़ी देर बाद  2 साथियों के साथ घर पर गांव का ही एक युवक मोबाइल देने आया। मोबाइल एवं पति के बारे जब महिला युवक से पूछी तो वह सड़क पर मोबाइल मिलने की बात बताया। महिला युवक के साथ जब उक्त स्थल पर पहुंची तो वहां बलान नदी के सोती के किनारे लापता युवक का कपड़ा गमछा में बंधा मिला। युवक उस कपड़े की गठरी को बिना खोले घर ले जाने का दबाब बनाने लगा। स्वजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वीरपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई । इधर शुक्रवार की सुबह से दिनभर एसडीआरएफ की टीम उक्त नदी में युवक की दिन भर तलाश करती रही । लेकिन लापता युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। अब परिवार वालों एवं शुभचिंतकों को अनहोनी की आशंका सता रही है । इधर संदिग्धों को थाना पर ले जाकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। बताया गया कि लापता युवक को दोस्तों के साथ बैठकर घूमने का शौक था इसलिए रोज रोज घूमने चले जाता था दोस्तों के साथ आज वही दोस्त ने कर दी लापता वही पिपरा दूधराज पंचायत के मुखिया बा पुलिस के द्वारा अभी तक नहीं लिया गया एक्शन कहीं ने कही पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीणों के मिलीभगत से तो गायब नहीं हुई फिर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है जब तक दिलीप महतो नहीं मिलता है पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom