Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कड़ाके की ठंड के बीच पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे जा रहे कंबल

 कड़ाके की ठंड के बीच पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे जा रहे कंबल

,तेघड़ा (बेगूसराय बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को लेकर तेघड़ा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। कराके भरे ठंड के बीच  जीवन गुजर बसर करने वाले साधन विहीन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पिछले कई दिनों से  अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे एवं अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि के द्वारा पिछड़ा, महादलित एवं अल्पसंख्यक मोहल्लों के अलावे खुले आसमान के नीचे चौक चौराहों पर साधन बिहिंन जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हें  । ताकि ठंड से आम जन जीवन को बचाया जा सके गुरुवार को इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे द्वारा प्रखंड अंतर्गत बरौनी दो पंचायत के फटे हाल जीवन गुजर बसर करने वाले वृद्ध ,विकलांग एवं साधन विहीन  समुदाय के बीच जरूरतमंद लोगों को इस गहरी ठंड से निजात दिलाने हेतु सभी को कंबल उपलब्ध करवाया इस क्रम में 27 पुनर्वासित परिवार को भी कमल प्रदान किया इन्होंने ठंड से बचाव एवं इस विपरीत मौसम में सभी को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह देते हुए  कहा कि हिम्मत और साहस के बल पर सभी तरह की बाधाएं एवं समस्याओं को निपटाने की सलाह दी। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों का चेहरा खिल गया। वही क्षेत्र में जातिगत गणना को लेकर चल रहे भवन गणना का कार्य कर रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों से मिलकर कार्य का जायजा लिया और कई आवश्यक सुझाव भी दिए। गरीब बस्तियों के जरूरतमंद लोगों के  बीच खुद घर घर जाकर पदाधिकारियों के द्वारा इस तरह ठंड से राहत पहुंचाने के कार्य की सराहना लोगों के द्वारा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom